युवा पुरुषों में कम टेस्टोस्टेरोन का क्या कारण बनता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:59

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी पिट्यूटरी ग्रंथि में रोग, कैंसर के लिए कीमोथेरेपी, रेडिएशन उपचार या फिर किसी आनुवांशिक रोग के कारण हो सकता है. इसके अलावा शरीर में बहुत अधिक आयरन की मात्रा बढ़ने पर भी टेस्टोस्टेरोन की कमी हो सकती है.

इसलिए होती है टेस्टोस्टेरोन की कमी

दरअसल हाइपोगोनाडिज्म एक विशेष तरह की मेडिकल स्थिति है. इसका सीधा संबंध मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज से है. कुछ मेडिकल टेस्ट के जरिए भी टेस्टोस्टेरोन का मूल्यांकन कराया जा सकता है. इसके लिए खून की जांच होती है. आमतौर पर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर रोज सामान्य नहीं रहता है. इसमें उतार-चढ़ाव होते रहता है, लेकिन जब इसमें लगातार गिरावट आती है तो मरीज को एंडोक्राइन स्पेशलिस्ट डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी पिट्यूटरी ग्रंथि में रोग, कैंसर के लिए कीमोथेरेपी, रेडिएशन उपचार या फिर किसी आनुवांशिक रोग के कारण हो सकता है. इसके अलावा शरीर में बहुत अधिक आयरन की मात्रा बढ़ने पर भी टेस्टोस्टेरोन की कमी हो सकती है. वहीं ज्यादा तनाव लेने, सिरोसिस, किडनी संबंधित रोग, शराब की लत, मोटापे आदि कारणों से भी टेस्टोस्टेरोन की कमी होने की आशंका रहती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info